SCO Full Form | SCO Ka Full Form क्या है?

Share With Your Friends

SCO Full Form | SCO Ka Full Form क्या है? : हाल ही में आपने SCO शब्द के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन बहुत सारे लोग इस शब्द के पूरे अर्थ के बारे में नहीं जानते और लगा था इंटरनेट पर SCO Full Form In Hindi के बारे में सर्च कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि SCO कुछ देशों का एक संगठन है जो एशिया महाद्वीप में अलग-अलग देशों की वेलफेयर के लिए काम करता है।

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको SCO Full Form के साथ-साथ SCO के संबंध में सभी तरह की जानकारी देंगे।

बस इसके लिए आपको हमारी पोस्ट के साथ अंत तक जुड़े रहना है यहां पर हम आपको यह भी बताएंगे SCO संगठन में कौन-कौन से देश शामिल है।

SCO Full Form In Hindi
SCO Full Form In Hindi

SCO क्या है?

SCO, एक स्थाई अंतर सरकारी संगठन है जिसका उद्देश्य संबंधित क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है।

यह एक यूरेशियन संगठन है जो राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर काम करता है SCO संगठन की स्थापना 15 जून 2001 को चीन के शंघाई शहर में हुई।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए शंघाई सहयोग संगठन चार्टर पर 2002 में अलग-अलग देशों ने हस्ताक्षर किए और 2003 में यह संगठन प्रभावी रूप से अपने अस्तित्व में आया।

यह Charter संवैधानिक दस्तावेज है जो संगठन के लक्ष्य और सिद्धांतों के साथ इसकी संरचना और गतिविधि के साथ काम करता है।

Russian और Chinese SCO मे काम करने की आधिकारिक भाषाएं हैं।

इसे भी पढ़े – MCU Ka Full Form क्या है?

SCO Full Form In Hindi

SCO की फुल फॉर्म है शंघाई सहयोग संगठन  इस संगठन का 2022 का शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान में सितंबर में आयोजित किया जाएगा और 2023 का शिखर सम्मेलन अपने देश भारत में आयोजित किया जाएगा।

2022-2023 के लिए भारत के वाराणसी शहर को शंघाई सहयोग संगठन की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चुना गया है।

हाल ही में ईरान को शंघाई सहयोग संगठन का नवीनतम सदस्य बनाया गया है इसकी घोषणा पिछले कुछ महीनों में ही की गई है।

इसे भी पढ़े – A to Z Full Forms List

SCO की स्थापना

  • 2001 से पहले शंघाई सहयोग संगठन में चीन, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और रूस जैसे देशों ने इसे शंघाई-5 नाम दिया था।
  • 2001 में जब इस संगठन में उज्बेकिस्तान में सदस्यता ली तो इसे SCO मतलब शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया।
  • वर्ष 2017 में भारत और पाकिस्तान को इस संगठन का सदस्य बनाया गया।
  • हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के नवीनतम सदस्य का नाम है ईरान।

इसे भी पढ़े – CCU Full Form | CCU Ka Full Form क्या है?

SCO के सदस्य देश

सितंबर 2022 के अंत तक शंघाई सहयोग संगठन में सदस्य देशों की संख्या 9 है जिसके बारे में हमें नीचे बताया है।

  1. कज़ाखस्तान
  2. चीन
  3. किर्गिज़स्तान
  4. रूस
  5. तज़िकिस्तान
  6. उज़्बेकिस्तान
  7. भारत
  8. पाकिस्तान
  9. ईरान

SCO के पर्यवेक्षक देश

शंघाई सहयोग संगठन के पर्यवेक्षक देशों की सूची में 4 देश शामिल है इसकी List हमने नीचे दी है।

  1. अफगानिस्तान, 
  2. बेलारूस, 
  3. ईरान, 
  4. मंगोलिया

इसे भी पढ़े – RTA Full Form | RTA Ka Full Form क्या है?

SCO के वार्ता साझेदार देश

कुल 6 देश शंघाई सहयोग संगठन के वार्ता साझीदार देश है इसके बारे में अब नीचे पढ़ेंगे।

  1. अज़रबैजान, 
  2. आर्मेनिया, 
  3. कंबोडिया, 
  4. नेपाल, 
  5. तुर्की, 
  6. श्रीलंका

शंघाई सहयोग संगठन के लक्ष्य

  • संगठन के सदस्य देशों के बीच सद्भावना और सामूहिक अपनेपन की भावना बनाए रखना।
  • राजनीतिक, व्यापार और अर्थव्यवस्था, रिसर्च और टेक्नोलॉजी व संस्कृति को बढ़ावा देना।
  • शिक्षा, परिवहन, पर्यावरण, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना।
  • सदस्य देशों के संबंधित क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को सुनिश्चित करना व सुरक्षा की भावना बनाए रखना।
  • एक लोकतांत्रिक, निष्पक्ष, सर्व सम्मत अंतरराष्ट्रीय राजनीति और राजनीति व्यवस्था की स्थापना करना।

इसे भी पढ़े – RD Ka Full Form क्या है?

SCO की संरचना

शंघाई सहयोग संगठन की संरचना अलग-अलग विभागों से मिलकर होती है जिसके बारे में आप नीचे पढ़ेंगे।

राष्ट्र प्रमुखों का परिषद

यह शंघाई सहयोग संगठन का सर्वोच्च विभाग है जो अलग-अलग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ आंतरिक गतिविधि के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करता है।

शासन प्रमुखों का परिषद

शंघाई सहयोग संगठन का यह विभाग आर्थिक मुद्दों पर बातचीत करता है और संगठन के लिए जरूरी बजट को मंजूरी देता है।

विदेश मंत्रियों का परिषद

यह विभाग रोजाना की गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श करता है।

क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना

यह विभाग आतंकवाद, अलगाववाद, पृथकतावाद, उग्रवाद तथा चरमपंथ जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए काम करता है।

शंघाई सहयोग संगठन सचिवालय

SCO का यह विभाग बीजिंग में स्थित है यह सूचना, विश्लेषण और संगठन के लिए कार्य करता है।

इसे भी पढ़े – CSS Ka Full Form क्या है?

शंघाई सहयोग संगठन की प्रमुख गतिविधियां

  1. शुरू में शंघाई सहयोग संगठन ने एशिया महाद्वीप में आतंकवाद, अलगाववाद तथा उग्रवाद की रोकथाम के लिए क्षेत्रों में काम किया था।
  2. 2006 में Global Finance Management के लिए अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु संगठन का विस्तार किया गया।
  3. 2008 में शंघाई सहयोग संगठन ने अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के लिए काम करना शुरू किया।
  4. 2008 के अंत तक S.C.O. ने अलग अलग तरह की Financial Activities में हिस्सा लेना शुरू किया।
  5. इसके बाद SCO के सदस्य देशों ने बहुपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

शंघाई सहयोग संगठन की विशेषताएं

  1. SCO में दुनिया की जनसंख्या का 40%, Global GDP का 20% और Eurasia के क्षेत्रफल का 60% है।
  2. भौगोलिक महत्व के चलते शंघाई सहयोग संगठन एशियाई क्षेत्र में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  3. अपनी प्रभावशाली विशेषता की वजह से SCO ऐसे ही क्षेत्र में अमेरिकी प्रभाव को कम करने में प्रभावशाली है।
  4. SCO को North Atlantic Treaty Organization के समकक्ष के रूप में माना जाता है।

इसे भी पढ़े – SPSS Ka Full Form क्या है?

SCO के सामने प्रमुख चुनौती

  • SCO की सुरक्षा चुनौतियों में विशेष रुप से आतंकवाद, उग्रवाद तथा अलगाववाद का मुकाबला करना, मादक पदार्थ व हथियारों पर रोकथाम करना और अवैध रहन सहन को रोकना है।
  • भौगोलिक रूप से निकट होते हुए भी संगठन के सदस्यों के इतिहास, पृष्ठभूमि, भाषा, इतिहास सहयोग, राष्ट्रीय हितों और सरकारों, संपन्नता और संस्कृति के बीच तालमेल स्थापित करना।

SCO किस क्षेत्र में काम करता है

शंघाई सहयोग संगठन मध्य एशिया महाद्वीप के दक्षिण पूर्वी देशों के बीच विभिन्न प्रकार के संबंध स्थापित करने के लिए काम करता है।

निष्कर्ष

SCO Ka Full Form क्या है? – आज की पोस्ट के द्वारा आपने SCO शब्द के पूरे अर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त की है हम उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको SCO के संबंध में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी।

जो भी लोग SCO Ka Full Form क्या है? के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन तक हमारे Article को जरूर पहुंचाएं ताकि उनकी भी हेल्प हो सके।


Share With Your Friends

Leave a Comment